नप की बैठक में दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर साफ-सफाई व रौशनी की समुचित व्यवस्था पर दिया बल

नप की बैठक में दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर साफ-सफाई व रौशनी की समुचित व्यवस्था पर दिया बल

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद अनसुईया देवी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से चार सदस्यीय लेखा – जोखा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संजय कुमार पूर्वे, रमण कुमार राणा, नित्यानंद यादव व नाज प्रवीण रानी को शामिल किया गया है, जबकि तीन सदस्यीय आपदा प्रबंधन कमेटी में कुमार अभिषेक, मो शुऐव उद्दीन व अजय कुमार मंडल को शामिल किया गया है. वहीं सात सदस्यीय जय विविधता कमेटी किया गया, जो समय-समय पर सभी विकास कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट अध्यक्ष को समर्पित करेंगे. वहीं अहम भूमिका नगर लोक – लेखा समिति की होगी, जो नगर परिषद के वित्तीय खातों की जांच, सार्वजनिक धन के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, अपव्यय, भ्रष्टाचार या अक्षमता मामलों का पता लगाकर समय-समय पर अध्यक्ष से सवाल-जबाब तलब करेंगे. बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में दुर्गा पूजा, दीपावली व महापर्व छठ को लेकर समुचित रौशनी की व्यवस्था को लेकर बिजली के छूटे हुए पोल पर लाइट लगाये जाने व अन्य विकास कार्यों का निर्णय ध्वनिमत से पारित किया गया. मौके पर ईओ कमलेश कुमार, उप चेयरमैन मिंकी कुमारी, स्वच्छता पदाधिकारी केतन कुमार, सीटी मैनेजर प्रेम कुमार चंचल, वार्ड पार्षद संजू भारती, अनीषा भारती, कविता देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, नाज प्रवीण, संजो देवी, अरहुला देवी, नथिया देवी, रानी देवी, सीता देवी, साक्षी प्रिया, बीबी रौशन, अमिता देवी, विमला देवी, विनोद यादव, मो फारुक, पवन मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >