कबाड़ की दुकान से विद्युत सामग्री जब्त

शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा ग्वालपाड़ा को सूचना मिली कि शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन ग्वालपाड़ा बाजार स्थित कबाड़ी दुकान में विद्युत संबंधित सामग्री का खरीद बिक्री की जाती है.

ग्वालपाड़ा. शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा ग्वालपाड़ा को सूचना मिली कि शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन ग्वालपाड़ा बाजार स्थित कबाड़ी दुकान में विद्युत संबंधित सामग्री का खरीद बिक्री की जाती है. सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया. इसमें मानव बल राजीव कुमार, खलील असरफ मौजूद थे. छापेमारी दल ने ग्वालपाड़ा बाजार स्थित कबाड़ी दुकान मालिक नंदलाल दास से खुलवाया. जांच के दौरान विद्युत सरंचना सामग्री बरामद की गयी. जब्त सामग्री का वजन लगभग 207 किग्रा बताया जा रहा है. उक्त सामग्री को ग्वालपाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. इसका अनुमानित कीमत 20685 रुपये बताया जा रहा है. जांच के क्रम में दुकान के मालिक नंदलाल दास ने बताया कि विद्युत संबंधित सामग्री मेरे गैर मौजूदगी में मेरी दुकान के स्टाफ शाहपुर बिंदटोली गांव के वार्ड नंबर चार निवासी सजन राम द्वारा खरीद की गयी थी. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता निलेश कुमार ने मामला दर्ज करया है. ग्वालपाड़ा प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >