डॉ उपेंद्र बने एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक

डॉ उपेंद्र बने एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक

मधेपुरा.

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव परीक्षा डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक के पद के लिए बीएनएमयू कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार राय के समक्ष योगदान दिया. इस बाबत बीएनएमयू कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार राय ने तीन मार्च को ही बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के आदेश से अधिसूचना जारी कर दिया था. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अशोक कुमार पोद्दार का विश्वविद्यालय मुख्यालय से प्रतिनियोजन समाप्ति के बाद बीएनएमयू उपकुलसचिव परीक्षा डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए प्रदान किया जाता है. मौके पर अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार झा, सीनेटर डॉ रंजन यादव, डॉ डीएन साह, गौतम कुमार, दीपक कुमार राणा, डॉ विश्वकर्मा, विमल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >