डाॅ दीपक बने विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष

डाॅ दीपक बने विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष

मधेपुरा. बीएनएमयू कुलसचिव डॉ बिपिन कुमार राय ने कुलपति के आदेश पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपक गुप्ता को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बिनोद मोहन जयसवाल के सेवानिवृत्ति के बाद एमएलटी कॉलेज सहरसा के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपक कुमार गुप्ता को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है. एसोसियेट प्रोफेसर डॉ दीपक गुप्ता ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया. उन्होंने सेवानिवृत्त हुए विभागाध्यक्ष डॉ विनोद मोहन जायसवाल का स्थान लिया है, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने कार्यकाल को पूरा किया. मौके पर मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार मल्लिक, समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राणा सुनील कुमार सिंह, पूर्व परिसंपदा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ प्रफुल्ल कुमार, अनिल कुमार, विभीषण कुमार, नरेश कुमार, रौशनी कुमारी, स्मृति कुमारी, सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >