सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर दें बल

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर दें बल

डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गयी तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दिशा-निर्देश दिये. बैठक के दौरान डीएम ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, दुर्घटना संभावित स्थलों के चिन्हीकरण व सुधार, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर विशेष बल दिया. उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों, दुर्घटना के प्रमुख कारणों तथा उनके निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गयी. जिला पदाधिकारी ने परिवहन, पुलिस, पथ निर्माण व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपने-अपने विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा भविष्य की कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लायी जा सकती है. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी व सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे. मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गयी तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दिशा-निर्देश दिये. बैठक के दौरान डीएम ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, दुर्घटना संभावित स्थलों के चिन्हीकरण व सुधार, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर विशेष बल दिया. उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों, दुर्घटना के प्रमुख कारणों तथा उनके निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गयी. जिला पदाधिकारी ने परिवहन, पुलिस, पथ निर्माण व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपने-अपने विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा भविष्य की कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लायी जा सकती है. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी व सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >