सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान में महाप्रसाद का वितरण

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी एक व्यक्ति ने गुप्तदान देकर जिला मुख्यालय स्थित सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान में शनिवार को आमजनों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण करवाया

मधेपुरा.

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी एक व्यक्ति ने गुप्तदान देकर जिला मुख्यालय स्थित सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान में शनिवार को आमजनों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण करवाया. व्यवस्थापक विक्की विनायक ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से समाज सेवा की भावना से किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीरों ने महाप्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर विक्की विनायक ने कहा कि ऐसे भंडारे न सिर्फ सेवा का अवसर देते हैं, बल्कि समाज में प्रेम और एकता भी बढ़ाते हैं. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समय-समय पर आगे आकर ऐसे पुण्य कार्यों में सहयोग करें, ताकि और भी लोगों को इस तरह के आयोजनों का लाभ मिल सके. मौके पर राजेश साह, विक्की विनायक, राहुल रिगन, नविन कुमार गोपी, पंकज कुमार, मंटू पोद्दार, मनीष भगत, गोलू कुमार, रूपक कुमार, अनिल पाठक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >