डस्टबिन का किया गया वितरण

डस्टबिन का किया गया वितरण

नयानगर. नयानगर पंचायत के सिंगारपुर पंचायत भवन में सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के तहत घर-घर डस्टबिन का वितरण किया गया, जिसका नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि रुपेश झा ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित व बीपोआरओ सत्यनारायण रजक ने किया. बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का जो सपना देखा था. वह अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी साकार होता नजर आ रहा है. गांव भी अब शहरों की तरह साफ सुथरी दिखेंगी. अब आपके घरों पर कचरा उठाव करने स्वच्छता कर्मी आयेंगे. वहीं पंचायती राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है. मुखिया प्रतिनिधि रुपेश झा ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक होकर दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की. मौके पर पंचायत सचिव मुरारी कुमार, राजकिशोर झा, कार्यपालक सहायक खुशबू कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनील कुमार, वार्ड सदस्य नरेश दास, अरविंद मंडल, ग्रामीण मुकेश झा, सच्चितानंद शर्मा, दरवेन्द मिस्त्री,सनीचर शर्मा, दामोदर शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >