रासायनिक रंगों से बचें, इको फ्रेंडली होली मनाएं

अनुमंडल मुख्यालय स्थित नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित की गयी. नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल डायरेक्टर सजनदेव कुमार और प्रिंसिपल अमृता प्रीतम की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन उदाकिशुनगंज. अनुमंडल मुख्यालय स्थित नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित की गयी. नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल डायरेक्टर सजनदेव कुमार और प्रिंसिपल अमृता प्रीतम की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं. वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने रंगों के त्योहार की महत्ता को प्रस्तुत किया. गीत-संगीत और हर्षोल्लास के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा. इस दौरान डायरेक्टर सजनदेव कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है, जिसे सभी को सौहार्द और शांति के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने छात्रों को इको फ्रेंडली होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि रासायनिक रंगों से बचें और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें. उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए सूखी होली मनाने पर बल दिया. वहीं प्रिंसिपल अमृता प्रीतम ने छात्रों को सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की सलाह दी. कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >