तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

नगर पंचायत अंतर्गत बायपास सड़क के मस्जिद के पास साइकिल से दूध बेचकर लौट रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

– आक्रोशित लोगों ने पांच घंटे जमकर किया हंगामा विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका आलमनगर. नगर पंचायत अंतर्गत बायपास सड़क के मस्जिद के पास साइकिल से दूध बेचकर लौट रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रविवार के सुबह करीब नौ बजे की बतायी गयी. मृतक के परिजन ने बताया कि रोज की तरह रविवार को साइकिल से दूध बेचकर घर लौटने के क्रम में बायपास सड़क स्थित मस्जिद के पास हाइवा ट्रक के बगल से गुजर रहा था. जहां शरीर पर चक्का चढ़ जाने से बुरी तरह घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं आसपास के लोगों ने इस घटना को देख शोर मचाने लगा और घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गयी. वहीं भाग रहे हाइवा ट्रक ड्राइवर को पकड़कर लोगों ने मारपीट कर बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे. आक्रोशित लोग हाइवा ड्राइवर को नहीं छोड़ रहे थे. वहीं सड़क जाम कर दिया. इस बीच आधा दर्जन से अधिक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. जहां लोगों को आक्रोशित देख एसडीपीओ अविनाश कुमार को सूचना दी गयी. वही घटना की सूचना मिलने पर विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव घटना स्थल पर पहुंच कर परिजन को सांत्वना दिया. सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा सहित अन्य सरकारी लाभ देने के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका. इस दौरान डीएसपी अविनाश कुमार, बीडीओ अजय कुमार, सीओ दिव्या कुमारी सहित कई थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे. पुलिस द्वारा हाइवा को जब्त कर लिया गया है. वहीं मृतक के माता-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक आलमनगर नगर पंचायत अंतर्गत लदमा वार्ड सात निवासी रूदल यादव का इकलौता पुत्र 14 वर्षीय प्रिंस कुमार बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >