मधेपुरा.
पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के कांपी का मूल्यांकन 22 फरवरी से चार मार्च तक सफलता पूर्वक संपन्न हो गया. विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुये परीक्षकों ने निर्धारित समय में मूल्यांकन किया गया. मूल्यांकन निदेशक प्रो अशोक कुमार को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं समुचित मूल्यांकन निर्धारित समय तक करवाने के लिए भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ मधेपुरा के संयोजक डाॅ एनके निराला ने सम्मानित किया. मूल्यांकन कार्य के समन्वयक डाॅ ललन कुमार ललन, डाॅ हरे कृष्णा, डाॅ श्याम कुमार, डाॅ शैलेंद्र कुमार,डाॅ सतीश कुमार सिंह व राम सिंह को भी सम्मानित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
