उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में श्मशान घाट व कूड़ा डंपिंग यार्ड निर्माण को लेकर डिप्टी चेयरमैन मिंकी कुमारी व समाजसेवी जॉनसन दास ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा. पत्र में उन्होंने कहा है कि बसगरहा में 2.83 एकड़ बिहार सरकार की जमीन उपलब्ध है, जिसमें 2.29 एकड़ जमीन अतिक्रमित है. अंचल स्तर पर कूड़ा डंपिंग यार्ड निर्माण के लिए एनओसी की मांग की गयी है. लंबी अवधि से एनओसी लंबित होने के कारण अब तक शहर का कूड़ा अन्यत्र डंप किया जा रहा है. विभागीय स्तर पर एनओसी प्राप्त होने पर कूड़ा डंपिंग यार्ड का निर्माण सफलता पूर्वक किया जा सकता है. निर्माण हो जाने से कचरा प्रबंधन का स्थायी समाधान हो जायेगा. श्मशान घाट निर्माण के लिए डिप्टी चेयरमेन ने मांग पत्र में कहा है कि रहठा फनहन में जमीन उपलब्ध है. जहां श्मशान घाट का निर्माण किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
