दलित परिवार पर जानलेवा हमला व लूटपाट, तीन गंभीर

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलोकला गांव में शनिवार सुबह एक दलित परिवार पर जानलेवा हमला और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आयी है.

मुरलीगंज. मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलोकला गांव में शनिवार सुबह एक दलित परिवार पर जानलेवा हमला और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पवन मुखिया (55) के घर में घुसकर पांच-छह हमलावरों ने लोहे के रॉड और लाठी से हमला कर दिया. हमले में पवन मुखिया के सिर में गंभीर चोट आयी, जबकि उनके पुत्र नवास मुखिया के दोनों हाथ तोड़ दिये गये. पवन मुखिया की पुत्रवधू ममता देवी के साथ मारपीट कर अर्द्धनग्न कर दिया गया और उनका मोबाइल व सोने की बालियां (कीमत करीब 22 हजार रुपये) छीन ली गयीं. पवन मुखिया की जेब से पांच हजार रुपये भी लूट लिए. पीड़ित ने सुनील यादव, नारायण यादव, राजेश यादव, गांगो यादव, कंचन देवी और मनसब यादव पर नामजद आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >