मधेपुरा. मुख्यालय के विमेंस कॉलेज कौसल्या नगर में बुधवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के संबंध प्राप्त महाविद्यालय प्रधानाचार्य संघ की बैठक हुई, जिसमें तीन बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इसमें प्रथम बिंदु उच्च न्यायालय पटना में दायर क्षतिपूर्ति दावा याचिका पर चर्चा की गयी. प्रधानाचार्य संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रो देव प्रकाश यादव ने बचे हुये महाविद्यालय से अपील की है कि वह जल्द से जल्द अपने सभी कागजातों साथ संघ कार्यालय में उपस्थित होकर सभी कार्यों को सुनिश्चित करें. अनुदानित डिग्री महाविद्यालय प्रधानाचार्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने कहा कि हमारा संगठन सभी संबद्ध महाविद्यालय के समस्याओं को लेकर आगे चल रही है और जल्द हमलोग इसमें विजय प्राप्त करेंगे. वहीं दूसरे बिंदु पर सीनेट चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. इसमें सभी प्राचार्य हम सभी एकजुट होकर कोशिश करेंगे हमारे प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो. बैठक के दौरान यूवीके कॉलेज कडामा आलमनगर के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर डॉ अशोक कुमार, डॉ पूनम कुमारी, प्रो देव प्रकाश यादव, इवनिंग कॉलेज सहरसा से राजकुमार झा, यूवीके कॉलेज कडामा आलमनगर से प्राचार्य प्रो अमरेंद्र झा, श्री कृष्णा डिग्री कॉलेज से सिप्पू कुमार, कमला राणा साइंस कॉलेज प्रशांत नगर से प्रशांत कुमार, आदर्श कॉलेज से अरुण कुमार पहुंचे थे.
संबंध प्राप्त महाविद्यालय प्रधानाचार्य संघ की हुई बैठक
संबंध प्राप्त महाविद्यालय प्रधानाचार्य संघ की हुई बैठक
