उदाकिशुनगंज में आज लगेगा उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप कोर्ट

उदाकिशुनगंज में आज लगेगा उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप कोर्ट

उदाकिशुनगंज. बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम सहरसा की ओर से उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय परिसर में उपभोक्ताओं के लिए सुबह 11:30 बजे से कैंप कोर्ट लगाया जायेगा. इस संबंध में फोरम द्वारा सूचना जारी कर सभी विद्युत उपभोक्ताओं को जानकारी दी गयी है. जारी सूचना के अनुसार बिजली कंपनी द्वारा आपूर्तिकर्ताओं की दी जा रही सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए यह कैंप कोर्ट आयोजित किया जा रहा है. कैंप कोर्ट में बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर से संबंधित समस्या, विद्युत आपूर्ति में अनियमितता, बिजली चोरी या अन्य विद्युत सेवा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की जायेगी. सहायक विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इस कैंप कोर्ट का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल, मीटर, कनेक्शन या आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत है, वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर कैंप कोर्ट में उपस्थित होकर आवेदन दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से इस तरह के कैंप कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों को दूर जाकर शिकायत दर्ज कराने की परेशानी न हो और स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्या का निपटारा किया जा सके. ताकि उनकी शिकायतों का शीघ्र निपटारा किया जा सके. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कैंप कोर्ट में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान में भाग लेने का आह्वान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >