नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 रामबाग मुहल्ले में एनएच 106 पर बुधवार की सुबह पिकअप के धक्के से साइकिल सवार जख्मी हो गया. जख्मी रामबाग मुहल्ले का वकील मालाकार (65) है. परिजन ने बताया कि वकील मालाकार व एक अन्य व्यक्ति जमुनिया टोला से भगैत कर लौट रहा था. इसी दौरान पिकअप ने धक्का मार दिया. लोगों ने जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया. वहां से भी जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन जख्मी को इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी ले गये. सूचना मिलने पर पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि वाहन चालक फरार हो गया. वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.