समृद्धि यात्रा से विकास को मिल रही नई गति : गुड्डी
Copied link
समृद्धि यात्रा से विकास को मिल रही नई गति : गुड्डी
मधेपुरा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर जदयू की वरिष्ठ नेता गुड्डी देवी ने कहा कि यह यात्रा बिहार के विकास को नई दिशा देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. इससे सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिल रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच हमेशा से बिहार को आगे बढ़ाने की रही है. समृद्धि यात्रा के माध्यम से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं को गति मिल रही है. इसका सीधा लाभ आमलोगों को मिल रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की संभावनाओं को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आते हैं, तो यह जदयू परिवार के लिए खुशी की बात होगी.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.