सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल को सीएस ने किया सील

सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल को सीएस ने किया सील

प्रसव पीड़िता ने डीएम को आवेदन देकर अस्पताल प्रबंधन पर अवैध वसूली, बदसलूकी और लापरवाही का लगाया था आरोप मधेपुरा. सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल को सीएस डाॅ विजय कुमार ने शुक्रवार को सील कर दिया. दरअसल ग्वालपाड़ा प्रखंड के रसना पंचायत निवासी प्रकाश मंडल व उनकी पत्नी मीरा कुमारी ने डीएम अभिषेक रंजन को आवेदन देकर अस्पताल प्रबंधन पर अवैध वसूली, दबाव, बदसलूकी और लापरवाही का आरोप लगाया था. आवेदिका मीरा कुमारी ने बताया कि बीते तीन फरवरी को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उन्हें ग्वालपाड़ा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन उपकरण की कमी का बहाना बनाकर रेफर कर दिया था. इसी बीच मधेपुरा पहुंचते ही दो दलालों ने एंबुलेंस रोक लिया और सदर अस्पताल में बेड खाली न होने का हवाला देते हुए उन्हें कर्पूरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था. मीरा के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को आइसीयू में भर्ती करने के नाम पर पहले पांच हजार और बाद में चार हजार रुपये जबरन वसूले थे. बाद में डॉक्टरों ने 50 हजार रुपये तक खर्च होने की बात कही और रुपये देने का दबाव बनाया जाने लगा. गरीब होने के कारण जब परिजनों ने पैसे न दे पाने की मजबूरी बतायी, तो अस्पतालकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और नवजात को देखने तक नहीं दिया था. इसी आरोप है कि इलाज में लापरवाही और देरी के कारण नवजात की हालत बिगड़ती गयी और अंततः उसकी मौत हो गयी थी. दुखद यह कि बच्चे की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और परिजनों को खदेड़ दिया था. डीएम के आदेश पर सीएस डाॅ विजय कुमार ने जांच की और आवेदिका की शिकायत को सही पाया एवं तुरंत उस निजी अस्पताल को सील कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >