मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में भेजी

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में भेजी

जिले के 1.82 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिली 21.47 करोड़ रुपये की राशि मधेपुरा. समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में मई 2026 माह की पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम ने की. मौके पर उप विकास आयुक्त, आईसीडीएस के डीपीओ, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी एवं 20 से अधिक पेंशनधारी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यभर के 94 लाख 29 हजार 698 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 1,096 करोड़ 44 लाख 46 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की. वहीं जिले के एक लाख 82 हजार 277 पेंशनधारियों के खातों में 21 करोड़ 47 लाख 56 हजार 600 रुपये की राशि भेजी गयी. अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजन, विधवा व दिव्यांग लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन राशि उपलब्ध करायी जा रही है. इससे जरूरतमंद लोगों को आर्थिक संबल मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >