चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौसा पूर्वी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इस में मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष के चौसा पूर्वी पंचायत के खोखन टोला निवासी सुधु साह ने बताया कि गांव के ही सुबोध मंडल सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की. लोगों ने जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया, जहां से डाॅक्टरों ने मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
