ईद व रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें – बीडीओ

ईद व रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें – बीडीओ

सिंहेश्वर.

आदर्श थाना सिंहेश्वर में रामनवमी व ईद को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ ज्योति गामी व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की. बैठक में शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ ईद व रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया. बताया कि संभावित 20 या 21 मार्च को इस इलाके के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जायेगी. ईद शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की, जबकि रामनवमी पर 27 मार्च को पारंपरिक मार्ग पर सरकारी गाइडलाइन के तहत रामनवमी का जुलूस निकाला जायेगा, जो अपने विभिन्न पारंपरिक मार्गों से होते हुए समापन होगा. पुलिस की नजर असामाजिक तत्वों के साथ-साथ रामनवमी के दौरान सोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने के लिए सिंहेश्वर का एक अच्छा इतिहास रहा है. इस वातावरण को बनाए रखें. अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. रामनवमी जुलूस अपने पारंपरिक मार्गों पर निकाले. वहीं समय का ध्यान दें. बीडीओ ने कहा कि ईद व रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. मौके पर प्रमुख मो इश्तियाक आलम, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, रामपट्टी मुखिया विजय सिंह, मुखिया जय कृष्ण शर्मा, वीरेंद्र यादव, पंसस जयकांत कुमार, युवा संघ अध्यक्ष पंकज भगत, अंगद साह, वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार राम, रंजित कुमार सिंह, बजरंग कुमार, बैजनाथ ऋषिदेव, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार मिश्र, मंजूर आलम, मो यूसुफ अली, दीपक कुमार, राजेश शर्मा, मो सद्दाम, ओनेन, सरोज सिंह, आफताब अहमद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >