ग्वालपाड़ा. बाल विकास परियोजना कार्यालय के डाटाइंट्री ऑपरेटर को अपने कार्यकाल में तीन वर्ष पूर्ण हुआ. मौके पर ऑपरेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सीडीपीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि आइसीडीएस सेवाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनाएं, सीएफएमएस, पीएफएमएस, एचआरएमएस कार्य में सराहनीय योगदान दिया. आइसीडीएस ग्वालपाड़ा के डाटाइंट्री ऑपरेटर कृष्ण कुमार को दैनिक कार्यों के अलावा सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं में ससमय पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
