अपहरण को लेकर मामला दर्ज

अपहरण को लेकर मामला दर्ज

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के खोखसी वार्ड नंबर एक निवासी साजदा बानो ने थाने में पुत्री के अपहरण को लेकर मामला दर्ज कराया है. उसने कहा कि 28 अगस्त को मेरी पुत्री घर से यह कहकर निकली में नानी के घर जा रही हूं. दो तीन घंटे बीत जाने के बाद खोजबीन की तो वह नानी के घर भी नहीं गयी. उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत के रामगंज गांव के वार्ड नंबर नौ निवासी चंदन साह, रितेश साह, जय कृष्ण साह, गोपाल साह, संतोष साह, विकास साह, मोनू साह ये सभी लोग मेरे घर के आसपास चक्कर लगाता था. मुझे यकीन है कि सभी व्यक्ति ने मेरी पुत्री का अपहरण किया है. इधर, ग्वालपाड़ा के प्रभारी थानाध्यक्ष कामेश्वर पांडे ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >