16.31 लाख में बस पड़ाव, 7.31 लाख गुदरी बाजार, 6.55 लाख जेनरल हाट की हुई बंदोबस्ती

16.31 लाख में बस पड़ाव, 7.31 लाख गुदरी बाजार, 6.55 लाख जेनरल हाट की हुई बंदोबस्ती

बिहारीगंज.

बिहारीगंज नगर पंचायत स्थित जेनरल हाट, गुदरी बाजार व बस स्टैंड की बोली बुधवार को नगर पंचायत सभागार में लगायी गयी. नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार की मौजूदगी में बोली लगायी गयी. इसमें सबसे ऊंची बोली लगाने वाले ठेकेदार अभिनव कुमार डायमंड को तीनों स्थानों पर वसूली की जिम्मेदारी प्राप्त हुई. डाक में छह ठेकेदारों ने भाग लिया. इसमें विपिन कुमार यादव, चेतन कुमार, अभिनव कुमार डायमंड, कृष्णकांत भारती, प्रभाष कुमार ,आनन्द कुमार शामिल हुए. डाक की प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. सभी बोली में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले ठेकेदार अभिनव कुमार डायमंड पिता सुशील कुमार मधेपुरा वाई 18 निवासी ने बस पड़ाव में 16 लाख 31 हजार, गुदरी बाजार 7 लाख 31 हजार , जेनरल हाट 6 लाख 55 हजार की बोली लगायी. मौके पर बिहारीगंज नगर पंचायत के नाजिर व उदाकिशुनगंज के नाजिर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >