बसपा संस्थापक कांशीराम की मनायी गयी जयंती

बसपा संस्थापक कांशीराम की मनायी गयी जयंती

उदाकिशुनगंज . बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 91वीं जयंती बसपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मनायी. उदाकिशुनगंज मुख्यालय स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया. मौके पर मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर पांडेय ने कहा कि कांशीराम साहब गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों की आवाज थे. उनके शासनकाल में बहन मायावती के मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश का काफी विकास हुआ. मौके पर मधेपुरा -सहरसा जिले के जोन इंचार्ज रविन्द्र कुमार राय ने कहा कि कांशीराम मानव ही नहीं महामानव थे. देशवासियों को कांशीराम साहब के बताये मार्गों पर चलने की जरूरत है. वहीं सुपौल जिले जॉन इंचार्ज सुरेन्द्र राम ने कहा कि कांशीराम देश उन अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे. जो अपनी आवाज बुलंद नहीं कर सकते थे. मौके पर पूर्व जिप सदस्य अमलेश राय, नंदकिशोर दास, दिलखुश पासवान, बालेश्वर राम, लालबहादुर यादव, सुमन राम,तरुण कुमार साह, महेंद्र राम, मन्नू कुमार, विक्की कुमार,विशाल कुमार,सुमन, रितेश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >