मां को खाना देने गये बालक की डूबने से हुई मौत

मां को खाना देने गये बालक की डूबने से हुई मौत

चौसा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पैना पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी मो नसीम के 12 वर्षीय पुत्र की पानी में डूबने से शनिवार को मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मालूम हो कि पैना पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी मो नसीम की पत्नी गुलशन बेगम मक्के की तैयारी कर रहा था. पुत्र अबू कैसर खाना देकर लाैट रहा था. रास्ते में गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि डूबने से मौत की सूचना मिली है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >