प्री गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे बीएनएमयू के स्वयंसेवक

प्री गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे बीएनएमयू के स्वयंसेवक

मधेपुरा. बीएनएमयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर है. इस संदर्भ में एक चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर अवस्थित प्रेक्षागृह में बुधवार को प्रातः नौ बजे से आयोजित है. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि चयन के लिए एक नौ सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है. इसमें डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार सिंह को अध्यक्ष तथा कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डॉ सुधांशु शेखर को सदस्य-सचिव बनाया गया है. समिति के सदस्यों में कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर, निदेशक कीड़ा व सांस्कृतिक परिषद डॉ मो अब्दुल फजल, उपकुलसचिव (अकादमिक) डॉ प्रीति गुप्ता, संगीत विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार, परिसंपदा प्रभारी शंभू नारायण यादव, एनसीसी पदाधिकारी मेजर गौतम कुमार तथा मधेपुरा इमरजेंसी अस्पताल के निदेशक डाॅ पंकज कुमार शामिल रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >