गम्हरिया. गश्ती के दौरान शुक्रवार की देर रात पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. गश्ती के दौरान उन्हें एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. पुलिस ने युवक की जांच की, तो उसके पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार युवक कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी धर्मलाल यादव का पुत्र पिंटू कुमार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बाइक भी बरामद किया गया. बरामद गांजा का अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये है. गिरफ्तार युवक को न्याय हिरासत भेज दिया गया. मौके पर मजिस्ट्रेट स्नेहा सागर, एसआइ मंजीत सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
