शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सदैव याद किए जाएंगे भूपेंद्र बाबू : पूर्व कुलपति

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सदैव याद किए जाएंगे भूपेंद्र बाबू : पूर्व कुलपति

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल की 123वीं जयंती शिक्षाविद प्रो डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी की अध्यक्षता में रविवार को समारोहपूर्वक मनाई गई. इससे पूर्व शहर के गणमान्यों, बुद्धिजीवियों सहित शांति आदर्श मध्य विद्यालय, अधिक लाल मध्य विद्यालय, तुलसी पब्लिक स्कूल एवं ज्ञानदीप निकेतन के स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. जयंती समारोह के उद्घाटनकर्ता बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो डॉ आरकेपी रमण ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. वे प्रशंसा सुनकर पिघलते नहीं और आलोचना सुनकर उबलते नहीं थे. भूपेंद्र बाबू सामाजिक न्याय के पुरोधा थे. वे शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि भूपेंद्र बाबू समाजवाद के प्रेरणा स्रोत थे. अध्यक्षीय संबोधन में डॉ मधेपुरी ने कहा कि उनके व्यक्तित्व की ऊंचाई आकाश जैसा ऊंचा और विचारों की गहराई सागर सी गहरी थी. भूपेंद्र बाबू के साथ बैलगाड़ी से रेलगाड़ी तक, सड़क से संसद भवन तक साया की तरह साथ रहने वाले समाजसेवी शिक्षाविद प्रो डॉ मधेपुरी ने कहा कि भूपेंद्र बाबू समाजवादी विचारधारा के महानायक ही नहीं, गरीबों व वंचितों के सच्चे हितैषी थे. उनका जीवन व आचरण सच्चे अर्थों में समाजवादी रहा.

बच्चे पढ़ें, यही है सच्ची श्रद्धांजलि

समाजशास्त्री डॉ आलोक कुमार, प्रो डॉ अरुण कुमार, डॉ विजेंद्र कुमार, डॉ विनय कुमार चौधरी, डॉ मिथिलेश कुमार, सतीश चंद्र, प्रमोद प्रभाकर, ई महेंद्र नारायण मंडल, आनंद कुमार, डॉ सिद्धेश्वर कश्यप, संत कुमार, नेता गणेश मानव, मुखिया परमेश्वरी प्रसाद यादव, विनीता भारती, दीप नारायण रजक, ललित माधव सहित अन्य ने कहा कि ये स्कूली बच्चे पढ़कर ऊंचाई प्राप्त करें. यही भूपेंद्र बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर सम्मिलित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों डॉ श्यामल कुमार सुमित्र, एलिस कुमारी, नीलम कुमारी, चिरामणि प्रसाद यादव को सम्मानित किया गया और गरीबों व वंचितों के बीच कंबल बांटा गया. अंत में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रामकृष्ण प्रसाद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >