सिंहेश्वर. आदर्श थाना सिंहेश्वर में नये थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कार्यभार संभाला है. कार्यभार संभालते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि उनका लक्ष्य बदमाशों में डर पैदा कर आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है. प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर लागू किया जायेगा. उन्होंने पुलिस व आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सिंहेश्वर में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिम्मेदारी है. अपराध और आपराधिक गतिविधियों के लिए सिंहेश्वर में कोई जगह नहीं होगी. उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया है कि वे लोगों से संवेदनशीलता व ईमानदारी के साथ जुड़ें. थानाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सिंहेश्वरनाथ के आशीर्वाद और आम जनता के सहयोग से पुलिस प्रशासन लोगों का भरोसा जीतते हुए पूरी निष्ठा और दक्षता से काम करेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
