प्रतिनिधि, मधेपुरा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(बीएसईबी),पटना ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी को लेकर आदेश जारी कर दिया है. समिति द्वारा 29 मार्च 2026 को परीक्षा परिणाम प्रकाशित किए जाने के बाद अब असंतुष्ट स्टूडेंट्स को अपने अंकों की पुनः जांच का अवसर दिया गया है. इच्छुक परीक्षार्थी आगामी सात अप्रैल 2026 तक स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन सकते हैं. इसके लिए प्रति विषय 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. आवेदन समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा. -ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया – स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थियों को वेबसाइट पर जाकर लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रोल कोड, रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज कर पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगआन कर छात्र अपने विषयों का चयन कर सकेंगे. जिनकी उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी करानी है. इसके पश्चात निर्धारित शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा. भुगतान के बाद छात्रों को 24 घंटे के भीतर अपने बैंक खाते से राशि कटने की पुष्टि करना आवश्यक होगा, अन्यथा आवेदन अमान्य माना जाएगा. – किन बिंदुओं पर होगी स्कूटनी – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना ने स्पष्ट किया है कि स्क्रूटनी के दौरान केवल निम्न बिंदुओं की जांच की जाएगी. अंदर के अंकों का मुख्य पृष्ठ पर सही अंकन अंकों के कुल योग में त्रुटि का सुधार, किसी प्रश्न या उसके भाग का मूल्यांकन छूट जाने पर उसका मूल्यांकन समिति के अनुसार, स्क्रूटनी के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या यथावत रह सकते हैं. -कम्पार्टमेंटल परीक्षा पर असर – यदि कोई स्टूडेंट्स अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण है और वह स्क्रूटनी के साथ-साथ कम्पार्टमेंट परीक्षा में भी शामिल होता है, तो स्क्रूटनी के परिणाम से पास होने की स्थिति में वार्षिक परीक्षा 2026 का ही परिणाम मान्य होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना ने सभी संबंधित स्टूडेंट्स से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील की है.
नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए सात अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगआन कर छात्र अपने विषयों का चयन कर सकेंगे. जिनकी उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी करानी है.
