आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का कृषि पदाधिकारी ने किया आकलन

बीते दिनों आयी तेज आंधी और बारिश से प्रखंड क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन ने खाड़ा व बुधमा पंचायत के विभिन्न खेतों का दौरा किया

उदाकिशुनगंज.

बीते दिनों आयी तेज आंधी और बारिश से प्रखंड क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन ने खाड़ा व बुधमा पंचायत के विभिन्न खेतों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और फसल क्षति का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कृषि पदाधिकारी ने खेतों में लगी मक्का के फसलों की स्थिति का बारीकी से आकलन किया. उन्होंने किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत क्षति की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जायेगी, ताकि किसानों को राहत मिल सके. रितेश रंजन ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले नुकसान को लेकर विभाग गंभीर है और प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने किसानों को फसल बीमा योजना व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी. मौके पर स्थानीय कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सरपंच मनोज कुमार सिंह,मुखिया पंकज कुमार सिंह, गनगन चौधरी व संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >