ट्रैक्टर के धक्के से युवक जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत

ट्रैक्टर के धक्के से युवक जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत

शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परसा पंचायत में गुरुवार को ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक जख्मी हो गया गांव में मातम छा गया है. जख्मी युवक को लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान परसा पंचायत निवासी सूरज दास के पुत्र राहुल कुमार दास (27) के रूप में हुई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. राहुल अपने पीछे एक दो साल की पुत्री व तीन माह के एक पुत्र को छोड़ गया है. पत्नी मनीषा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं दोषी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >