पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

आलमनगर. पुलिस ने नगर पंचायत के बीआरसी चौक के पास 0.78 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 निवासी चंदू मंडल का पुत्र रजनीश कुमार है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गश्ती के दौरान एसआइ कमलेश कुमार व सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने 0.78 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वही अन्य स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी व अन्य बिन्दुओं पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद स्मैक को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >