यूजीसी नेट में सफल छात्रों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित

यूजीसी नेट में सफल छात्रों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में शनिवार को यूजीसी नेट में सफल छात्रों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ सज्जाद अख्तर व संचालन इम्तियाज अहमद रहमानी ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो राजीव कुमार मलिक, डॉ निजामुद्दीन अहमद आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ सज्जाद अख्तर ने सफल छात्र अहकम आदिल, वहाबुद्दीन, सबा परवीन व रेशमी निगार को बधाई दी. विशिष्ट अतिथि प्रो राजीव कुमार मलिक ने छात्रों को निरंतर प्रयास करने एवं बड़ी सफलता प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया. डॉ निजामुद्दीन अहमद ने कहा कि डॉ सज्जाद अख्तर का व्यक्तित्व हर जगह उर्दू प्रेमियों, खासकर छात्रों के लिए मील का पत्थर है. मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार, पूर्व उप कुलसचिव डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ योगेश कुमार, डॉ मोनिका, डॉ शहरयार, डॉ विवेक पप्रकाश, डॉ बीएन विवेका, डॉ अनिल कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >