कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

प्रतिनिधि, शंकरपुर

शंकरपुर पुलिस ने एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हथियार से लैस होकर कबियाही के रास्ते जा रहा है. सूचना सत्यापन के लिए कबियाही गांव के नहर पुलिया के समीप से बेहरारी वार्ड नंबर तीन निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र सोनू कुमार को रोककर तलाशी ली गयी, तो उसके कमर से एक कट्टा बरामद किया.कट्टा व गोली को जब्त कर सोनू कुमार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >