मधुराम प्लस टू विद्यालय में नौवीं की वार्षिक परीक्षा शुरू

मधुराम प्लस टू विद्यालय में नौवीं की वार्षिक परीक्षा शुरू

ग्वालपाड़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित मधुराम प्लस टू विद्यालय में बुधवार से कक्षा नौवीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी. प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है, जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नति या भविष्य की प्रक्रियाओं में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार अनल ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मौके पर शिक्षक निरंजन कुमार, पवन कुमार यादव, रीतेश कुमार झा, नीरज कुमार, अंकेश कुमार, बिनोद कुमार बिट्टू, राजकुमार रंजन, अनूप कुमार सिंह, मुकेश कुमार, अमित कुमार, मो इकबाल, शिक्षिका नंदनी कुमारी, जुली कुमारी, किरण कुमारी, शिवरानी कुमारी एवं मनोज कुमार वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >