वाहन की टक्कर से युवक की मौत

आलमनगर : प्रखंड क्षेत्र के आलमनगर कड़ामा मुख्य सड़क स्थित भागीपुर गांव के निकट एक वाहन के ठोकर से एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. बृहस्पतिवार की अहलु सुबह हुई इस घटना का किसी को पता नहीं चल सका. लोगों ने बाद में युवक के शव को सड़क के किनारे पड़ा देखा. युवक […]

आलमनगर : प्रखंड क्षेत्र के आलमनगर कड़ामा मुख्य सड़क स्थित भागीपुर गांव के निकट एक वाहन के ठोकर से एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. बृहस्पतिवार की अहलु सुबह हुई इस घटना का किसी को पता नहीं चल सका.

लोगों ने बाद में युवक के शव को सड़क के किनारे पड़ा देखा. युवक की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र के मकदपुर गमैल स्थित तारणी वासा निवासी शंकर मंडल के पुत्र घोलू मंडल के रूप में की गयी है. घटना अहले सुबह होने के कारण वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है.
इस बाबत भागीपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे घोलू मंडल गिरा पड़ा था. जब तक उसे उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते उससे पहले ही घोलू मंडल ने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों के अनुसार घोलू मंडल हलवाई का कार्य करता था एवं आलमनगर से अपने घर साइकिल से जा रहा था कि वाहन की ठोकर से यह हादसा हो गया. सिर में चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >