कुनौली : कुनौली क्षेत्र के दर्जनों किसान बीते वर्ष डीजल अनुदान पाने के लिए संबंधित विभाग को आवेदन दिया था. आवेदन देने के बाद डीजल अनुदान का लाभ पाने के लिए दर्जनों बार संबंधित कार्यालय का चक्कर काट कर थक चुके हैं. विभाग द्वारा अनुदान की प्रक्रिया को इतना जटिल बना दिया गया है कि किसानों को किसान सलाहकार से लेकर कृषि कार्यालय व प्रखंड कार्यालय तक का चक्कर काटने पर विवश होना पड़ता है. इसके बावजूद सरकारी महकमा द्वारा समस्या के निदान किये जाने के बदले नियम कायदे समझा कर पल्ला झाड़ लेते हैं. अनुदान का लाभ नहीं मिलने किसानों में आक्रोश है.
किसानों को नहीं मिला डीजल अनुदान का लाभ,विभाग सुस्त
कुनौली : कुनौली क्षेत्र के दर्जनों किसान बीते वर्ष डीजल अनुदान पाने के लिए संबंधित विभाग को आवेदन दिया था. आवेदन देने के बाद डीजल अनुदान का लाभ पाने के लिए दर्जनों बार संबंधित कार्यालय का चक्कर काट कर थक चुके हैं. विभाग द्वारा अनुदान की प्रक्रिया को इतना जटिल बना दिया गया है कि […]

किसानों का दर्द: किसान क्रांति कुमार, राम प्रसाद पासवान, श्याम चंद्र मिश्र, रतन सिंह, गुलाब सिंह, दुर्गा सिंह, हरिनारायण सिंह, श्याम सिंह, मोधरि कामत आदि ने बताया कि किसान को इस बार गेहूं की पैदावार में भाग्य साथ नहीं दिया. साथ ही रही सही कसर को विभाग ने पूरा कर दिया. किसानों ने बताया कि गत वर्ष के डीजल अनुदान की राशि अब तक उन सबों को नहीं मिला है, जबकि सरकारी मानदंड अनुरूप किसानों से नियमानुसार डीजल अनुदान राशि से संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी.