एसएसबी जवानों ने तस्करी के सामान को किया जब्त

वीरपुर : इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के बसमतिया बीओपी क्षेत्र से तस्करी कर ले जा रहे हजारों मूल्य का सामग्रियों को जवानों ने कब्जे में लिया है. एसएसबी के जवानों ने बताया कि अंधेरा का फायदा उठा कर तस्करों द्वारा दो बोरी रासायनिक खाद, 50 लीटर सरसों तेल, आठ बोरी लाफार्ज सीमेंट, 60 किलो फार्च्यून, […]

वीरपुर : इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के बसमतिया बीओपी क्षेत्र से तस्करी कर ले जा रहे हजारों मूल्य का सामग्रियों को जवानों ने कब्जे में लिया है.

एसएसबी के जवानों ने बताया कि अंधेरा का फायदा उठा कर तस्करों द्वारा दो बोरी रासायनिक खाद, 50 लीटर सरसों तेल, आठ बोरी लाफार्ज सीमेंट, 60 किलो फार्च्यून, बिस्कुट चॉकलेट समेत कई अन्य सामग्री ले जाया जा रहा था. इसी क्रम में ड्यूटी पर तैनात जवानों की नजर तस्करों से मिलते ही तस्करों ने सभी सामग्री को छोड़ भाग निकला. जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइकिल समेत सभी सामग्रियों को जब्त कर फारबिसगंज कस्टम के हवाले कर दिया कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >