घटना में तीन मवेशी की जलने से मौत
आलमनगर : प्रखंड क्षेत्र के बिस्पट्टी गांव में आग लगने से तीन मवेशी की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार वार्ड नंबर नौ में रविवार की दोपहर डोमी मंडल के घर में आग लगी. देखते ही देखते पछिया हवा के झोखों ने देखते ही देखते कई घरों को को अपना शिकार बना लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी की आग की चपेट में आने से एक बकरी गाय व तीन बकरी के बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि दो अन्य गाय झूलस कर बुरी तरह जख्मी हो गयी.
आग के चपेट में आने से मो विवेखा देवी, फेकन मंडल, श्रवण मंडल, दिलिप मंडल, लालो मंडल, उमेश मंडल का भी घर जल कर राख हो गया. चुनावी मौसम में लगे आग से आग की घटना के बाद घटना स्थल पर जनप्रतिनिधियों का सैलाब उमड़ पड़ा. आग्नि पीड़ितों की मदद के लिए सरकार की ओर से यथा संभव मदद दिलवाने की बात कर रहे थे. पीड़ितों का कहना है कि आग में लाखों रूपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. जो उन्होंने बेटियों की शादी के लिए इकट्ठा किया था. आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया जा सका.
आग से एक घर जला
बिहारीगंज . प्रखंड के हथिऔंधा पंचायत के सिनुरिया टोला वार्ड नंबर 13 रविवार को आग लग जाने से एक घर जल कर पूरी तरह जल कर राख हो गया. इस घटना में नेको मल्लिक घर जल गया. पीड़ित ने बताया कि आग से लगभग हजार से अधिक की संपत्ति का नुकासन हुआ है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. अन्यथा क्षति का आंकड़ा लगाना मुश्किल था.
