उदाकिशुनगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सीनवाड़ा चबियारी गांव स्थित वार्ड नंबर ग्यारह मे रविवार की दोपहर आग लगने से स्थानीय निवासी छोटेलाल मुखिया का एक घर का दो कमरा का छत जलकर राख हो गया. हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर के लीक होने से घर के छत मे आग लग गई.
गैस के लिक होने के कारण खाना खाने बैठे एक व्यक्ति का चेहरा झुलस गया. जिसका इलाज एक निजी अस्पताल मे चल रहा है. ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीनवाड़ा चबियारी गांव मे शुक्रवार को स्थानीय निवासी राजकुमार चौधरी की अकस्मात मौत हो गयी थी.
जिसका दाह संस्कार रविवार की सुबह की गयी. दाह संस्कार के उपरांत समाजिक रीति – रिवाज के अनुसार बगल के छोटेलाल मुखिया द्वारा मृतक के पुत्र अजय चौधरी 30 वर्ष को खाने पर बुलाया. लेकिन अचानक घर मे रखे एलपीजी सिलेंडर लीक हो गया. एलपीजी के लीक होते ही खाने के लिए बैठे अजय चौधरी का चेहरा तथा बाल झुलस गया. इस संबंध मे सीओ उत्पल हिमवान ने बताया की घर में आग लगी है. पीड़ित परिवार को सोमवार को सहायता राशी दे दी जाएगी.
