आपदा प्रबंधन मंत्री ने की समीक्षा बैठक
आपदा से निबटने के लिए दिये विशेष दिशा-निर्देश
मधेपुरा : जिले में आपदा से होने वाले क्षति को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है. मानव संवेदनाओं को ठेस न लगे व जिले में आपदा से हो रहे नुकासन को रोकने के लिए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था किया है. इस क्रम में शुक्रवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में जिले के अधिकारी के साथ बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने बैठक कर जिले में आपदा से निबटने के लिए 40 विशेष दिशा निर्देश दिये.
उन्होंने बताया कि बिहार के छह जिलों में आपदा से निबटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है. इसमें मधेपुरा जिला भी शामिल है. जिले में मधुबन के पास आपदा प्रबंधन बिल्डिंग में टीम के ठहरने की व्यवस्था की गयी है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने कहा कि टीम को सारी सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी. इससे जिले में किसी भी आपदा से निबटने के लिए टीम तैयार रहे.
मौके पर मंत्री ने जिला पदाधिकारी मो सोहैल को आपदा से निबटने के जो भी जरूरत पड़ेगी उसे मुहैया करवाने को कहा गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एसडीओ संजय कुमार निराला, राजद जिलाध्यक्ष देव किशोर यादव, तेजनारायण यादव, अमेश यादव, कृष्णदेव यादव आदि मौजूद थे.
