पुरैनी : थाना क्षेत्र के डुमरैल गांव में शिक्षक रंजीत कुमार के दरवाजे से भैंस चौरी करने वाले आरोपी को ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार पिछले हप्ते शिक्षक के यहां से चोरी की गयी भैंस का पता पीड़ित के द्वारा लगाया गया. पीड़ित ने अपने भैंस को बसंतपुर दियारा में घास चरते देखा.
इस बात की सूचना उसने थाने के अलावे ग्रामीणों को दिया. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन पुलिस बल के साथ गणेशपुर दियारा पहुंचकर चौर सहित भैंस को अपने कब्जे में कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों चोर की पहचान कर ली गयी है. एक की पहचान गणेशपुरा दियारा के शौकत अली जबकि दूसरे की पहचान पुणिर्यां जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के रविंद्र कुमार मंडल उर्फ भोला मंडल के रूप में हुई है.
