तापमान में गिरावट से राहत

मधेपुरा : लगातार तेज गर्मी से झूलस रहे लोगों के लिए शनिवार की शाम खुशनुमा हो गयी जब पूरबिया हवा ने मौसम को कूल कूल कर दिया. रविवार को भी धूप छांव के साथ पूरबिया हवा जारी है. जिससे तापमान में गिरावट आयी है. जहां तापमान 40 से 42 डिग्री औसतन था वह अब घट […]

मधेपुरा : लगातार तेज गर्मी से झूलस रहे लोगों के लिए शनिवार की शाम खुशनुमा हो गयी जब पूरबिया हवा ने मौसम को कूल कूल कर दिया. रविवार को भी धूप छांव के साथ पूरबिया हवा जारी है. जिससे तापमान में गिरावट आयी है. जहां तापमान 40 से 42 डिग्री औसतन था वह अब घट कर 34 डिग्री पर आ गया है. तेज गर्मी से परेशान लोगों के लिए बदलता मौसम काफी खुशनुमा साबित हो रहा है. वहीं किसानों पर इस मौसम में बदलाव प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है. गेहूं की थ्रेसिंग में मौसम की नरमी से दिक्कत आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >