सड़क हादसे में हुई थी बड़े बेटे की मौत, दूसरा भी साथ छोड़ गया

मधेपुरा : गुलजार बाग वार्ड नबंर 20 निवासी मनोज साह के छोटे बेटे आकाश की मौत पहले ही सड़क दुर्घटना में हो चुकी थी. सहरसा में सड़क हादसे का शिकार बने आकाश की मौत के कुछ ही दिन बीते थे कि मनोज साह का बड़ा बेटा मिथुन भी हादसे का शिकार बन बैठा. दोनों बैठे […]

मधेपुरा : गुलजार बाग वार्ड नबंर 20 निवासी मनोज साह के छोटे बेटे आकाश की मौत पहले ही सड़क दुर्घटना में हो चुकी थी. सहरसा में सड़क हादसे का शिकार बने आकाश की मौत के कुछ ही दिन बीते थे कि मनोज साह का बड़ा बेटा मिथुन भी हादसे का शिकार बन बैठा.

दोनों बैठे को खो चूके मनोज साह व उसकी पत्नी के बुढापे की लाठी अब कौन बनेगा यही बात लोगों की जुबान पर थी. आखिर ये दोनों बेटे के कंधे पर ही पूरे परिवार की जिम्मेवारी थी. अब अपने पीछे छोड़ गये पत्नी के अलावे दो छोटी छोटी बेटियों का लालन पालन कैसे होगा यह लोगों के लिए सवाल बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >