आलमनगर : प्रखंड के बाजार में अवैध रूप से गाजा बेच रहे दुकानदार से पुलिस व बीडीओ ने संयुक्त रूप से छापामारी कर गांजा जब्त की . वहीं एक व्यक्ति को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
आलमनगर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आलमनगर बाजार में गांजा बेच रहे दुकानदार सुनील सिंह को चार किलो सात सौ ग्राम गांजा के साथ गिरप्तार किया गया. वहीं गांजा दुकान पर छापामारी की जानकारी मिलने पर दुसरे दुकानदार दिलीप सिंह दुकान बंद कर भाग खड़ा हुआ.
परंतु थानाध्यक्ष आलमनगर सर्वेश्वर प्रसाद सिंह एवं दंडाधिकारी सह बीडीओ आलमनगर मिन्हाज अहमद ने दुकान का ताला काट कर दुकान की जांच की जांच के दौरान उक्त दुकान से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया.
गांजा दुकान पर छापामारी की खबर पुरे बाजार क्षेत्र में आग की तरह फैल गई एवं लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं गांजा पीने वाले जहां मायुस होकर यह कहते सूना गया कि शराब तो पहले हीं बंद हो गया था. गांजा पी काम चलाते थे. लेकिन, उस पर भी आफत आ गई है. वहीं स्थानीय लोगों में खुशी व्याप्त है. इस छापामारी में एस आई राजेश कुमार एवं पुलिस बल मौजूद थे.
