शेखपुर चमन गांव में तीन घरों में चोरी

उदाकिशुनगंज : थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर पंचायत के शेखपुर चमन गांव में सोमवार की रात चोरों द्वारा तीन घरों में घुसकर चोरी की करने का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान घर मे रखे बक्से को तोड़कर नगद सहित जेवरात की चोरी की गयी है. जिसमें 34 हजार नकद तथा 80 हजार की जेवरात […]

उदाकिशुनगंज : थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर पंचायत के शेखपुर चमन गांव में सोमवार की रात चोरों द्वारा तीन घरों में घुसकर चोरी की करने का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान घर मे रखे बक्से को तोड़कर नगद सहित जेवरात की चोरी की गयी है. जिसमें 34 हजार नकद तथा 80 हजार की जेवरात होने की बात बतायी गयी है. घटना की सूचना पाकर उदाकिशुनगंज थाने के एएसआई योगेंद्र पांडेय घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया.

जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पंचायत के सेखपुर चमन गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा स्थानीय अजय कुमार यादव, चांसी देवी, तथा बेचन महतों के घर घुसकर घर मे रखे बक्से को उठाकर घर के पीछे लगे मकई के खेत में लाया गया. जहा बक्से को तोड़कर अजय कुमार यादव का ग्यारह हजार नगद रूपये लगभग 40 हजार मुल्य के सोने, चांदी के जेवर, उपेंद्र यादव की पत्नी चांसी देवी का अठारह हजार नगद जो बीते दिन भैंस बेचकर रखा था. तथा बेटी का जेवरात सोने चांदी का जिसका अनुमानित मुल्य 40 हजार बताया जा रहा है.

तथा बेचन महतो का पांच हजार नगद जो स्थानीय लोगों से पंजाब जाने के लिए लेकर रखा था की चोरी कर ली गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत दिनों के बाद चोरी की घटना घटित हुई है. एक बार फिर इस घटनाएं से लोग दहशत में आ गई है. थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाएं घटी है, जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >