आलमनगर में 18 परिवार के 15 लाख का हुआ नुकसान

आलमनगर : प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत कचहरी टोला में भयंकर आग लगने के कारण 18 परिवारों के अशियाने जल कर राख हो गये. इस भीषण अग्निकांड में लगभग पंद्रह लाख रूपया की जेवर, बकरी, अनाज, सहित नगदी भी जल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलास यादव के घर से अचानक आग की लो निकलते […]

आलमनगर : प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत कचहरी टोला में भयंकर आग लगने के कारण 18 परिवारों के अशियाने जल कर राख हो गये. इस भीषण अग्निकांड में लगभग पंद्रह लाख रूपया की जेवर, बकरी, अनाज, सहित नगदी भी जल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलास यादव के घर से अचानक आग की लो निकलते देखकर लोगों ने आग बुझाने के लिए दौड़ा परंतु पछुवा हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते हीं देखते अठारह परिवारों के घरों को आग ने अपने आगौश में समेट लिया. लोगों द्वारा आग लगने की सूचना पदाधिकारियों सहित अग्निशामक विभाग को दिया गया.

परंतु उदाकिशुनगंज से जब तक अग्निशमन की गाड़ी पहुंचती तब तक स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद काबु पा लिया. आग इतनी भयंकर थी कि लोग अपने-अपने घरों से जेबर एवं नगदी भी नहीं निकाल पाये. बिलाश यादव जो अपनी पुत्री की शादी के लिए दो लाख रूपये जमा कर रखा था. अगले सप्ताह शादी होने वाली थी,

जलकर राख हो गया. वहीं दिलीप यादव का चालीस हजार रूपया, अशा देवी की एक बकरी, दिनेश यादव का दो बकरी सहित अन्य लोगों का अनाज जेवर कपड़ा जलकर राख हो गया. अंचलाधिकारी विकास कुमार सिंह राजस्व कर्मचारी के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया एवं पीड़ित परिवार को ढांढ़स बढाते हुए अश्वासन दिया कि प्रत्येक पीड़ित परिवारों को सरकारी नियमानुसार सहायता अबिलंब दी जायेगी. इस दौरान उन्होंने प्रत्येक पिड़ीत परिवारों की सूची भी बनाया.घटना की जानकारी मिलते हीं जनप्रतिनिधियों खास कर पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की जम घट लग गई. वहीं पीड़ित परिवारों को मुखिया लालो सिंह, समाज सेवी अशोक कुमार ठाकुर, वशिस्ट नारायण मंडल, अमरेंद्र चंद्रवंशी, केशव भगत, गोपाल शर्मा, बमबम भगत, रामलखन सिंह, मुनेश्वर पटेल, बागेश्वर राय को संतावना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >