ट्रांसफॉर्मर में अचानक स्पार्क होने के कारण भीषण आवाज के साथ चिनगारी निकली. इस चिनगारी के कारण आग लग गयी
मधेपुरा : 01 जनवरी 2016 – मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत नाढी गांव के वार्ड नंबर चार में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिनगारी ने नारायण यादव के आठ साल के बेटे की जान ले ली. ट्रांसफॉर्मर में अचानक स्पार्क होने के कारण भीषण आवाज के साथ चिनगारी निकली. इस चिंगारी के कारण नारायण यादव के कच्चे घर में आग लग गयी. देखते ही देखते घर आग की लपटों में घिर गया और छोटू की जल कर मौत हो गयी.
12 जनवरी 2016 – बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के गंगौरा वार्ड नंबर दो में अलाव की चिनगारी से लगे आग में चार घर जल कर राख हो गया. जिससे चार लोगों का घर पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गया. गृह स्वामी वासुदेव महतो, केसरी महतो, गीता देवी बीरो देवी ने बताया कि यह आवासीय घर था. जिसमें रखें कपड़ा, अनाज, जेवरात, बरतन सहित अन्य कीमत समान जल कर राख हो गया था.
19 जनवरी 2016 – अनुमंडल के बिहारीगंज प्रखंड के कुछ ही दूरी पर नहर पर बसे लोगों के घर में हुई अग्निकांड में दो परिवारों के एक बच्ची की मौत आग में झुलस जाने के कारण हो गयी थी. जबकि दूसरी बच्ची जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रही थी. जिसमें गृह स्वामी को लाखों रूपये का नुकसान उठाना पड़ गया है.
23 जनवरी 2016 – शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायभीड़ में शुक्रवार की रात्री आग लगने से एक परिवार के एक घर जल कर राख. साथ ही आग लगने से एक महिला भी गंभीर रूप से आग में झुलस गई.
30 जनवरी 2016 – ग्वालपाड़ा प्रखंड में आग लगने से अलग – अलग दो घटनाओं में छह घर जल गया, एक गाय, एक बकरी एवं लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी.
30 जनवरी 2016- शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायभीर के वार्ड नंबर 13 में गुरूवार के रात्रि आग लगने से एक ही परिवार के दो घर जल कर राख हो गयी. जानकारी अनुसार रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के जयकुमार राम के घर में गुरुवार के रात्रि अलाव से आग लग गया
31 जनवरी 2016 – सिंहेश्वर प्रखंड के नयाटोला राम पटटी सिंहेश्वर में लाल भगत की पत्नी तेतरी देवी खाना बनाने क्रम में आग लगने से झुलस गयी.
07 मार्च 2016 – चौसा प्रखंड क्षेत्र के चौसा पूर्वी के महेश टोला एवं ढोढाय वासा में आग लगने से चार घर जल कर राख हो गया. जिसमें मोरसंडा पंचायत के ढोढाय बासा धनेशपुर में रविवार की मध्य रात्रि ढिबरी से आग लग जाने के कारण सुधीर मंडल का घर जल कर राख हो गया.
11 मार्च 2016 – बिहारीगंज प्रखंड के पूर्णिया गोला चौक के समीप गुदरी बाजार में बिजली के सॉट सर्किट से आग लग जाने के कारण आधा दर्जन से अधिक फुटकर विक्रेताओं का दुकान जल कर राख हो गया. विक्रेताओं ने बताया था कि हमलोग रात्रि के साढे नौ दुकानदारी खत्म कर घर चले गये. देर रात्रि बाजार वासियों के द्वारा मोबाइल पर सूचना दिया गया कि आपके दुकान में आग लग गयी. जिसमें दुकान सहित लाखों रूपया का समान जल कर राख हो गया.
16 मार्च 2016 – उदाकिशुनंज थाना क्षेत्र के दो अलग – अलग गावों में आगलगी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. जिसमें एक ग्यारह वर्षीय बच्ची भी झुलस गया. हालांकि ग्रामीणों की मदद से बच्ची की जान बचाई गयी.
22 मार्च 2016- शंकरपुर थाना क्षेत्र के गिद्धा पंचायत के कजरा गांव के वार्ड नंबर 11 में बिजली के सार्ट सर्किट होने से लगी आग में सात परिवार के लगभग 19 घर जल कर राख हो गया. जिसमें कजरा गांव के वार्ड नंबर 11 मुसलिम बस्ती में लगे बिजली के तार से अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया. जिससे घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने इतना विक्राल रूप धारण कर लिया कि पिरवगल, मो मोती, जहीर, सलिम, साहील, वकील, हनीफ, के सभी घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया. आग को बुझाने के लिए भारी संख्या आस पास गांव के लोग जुट कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया. साथ ही स्थानीय थाना को आग लगने की सूचना देते हुए अग्निशमन दस्ता को भी दूरभाष पर सूचना देने का प्रायास किया गया.
25 मार्च 2016 – उदाकिशुनगंज- थाना क्षेत्र के डोहटवारी गांव में एक महिला के घर में अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति सहित एक फुस के का घर जल कर राख हो गया. गृह स्वामी मोजबीन खातून के शोर मचाने पर गांव के लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया.
25 मार्च 2016 – बिहारीगंज – प्रखंड क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में बुधवार की रात नागो राम एवं दशरथ राम के घर में आग लग गया. इस दौरान आग की चपेट में दो घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया था.
29 मार्च 2016 – सदर प्रखंड के सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर एक राम टोला में आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया. जिसमें सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी अशोक राम एवं राम प्रवेश राम के घर के ढिबरी से आग लग जाने के कारण घर में रखें समान बतर्न, कपड़ा, अनाज, सहित अन्य कीमती समान जल कर राख हो गया.
02 अप्रैल 2016 – को मुरलीगंज प्रखंड के हरिपुर कला तिनकोनमा वार्ड संख्या 13 में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित मन्नु हेंब्रम एवं पटवारी हेंब्रम ने बताया कि आग लगने से घर मे रखे सभी समान जलकर राख हो गया.
बिना चालक के चल रहा है विभाग . उदाकिशुनगंज,मधेपुरा
उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय मे पांच वर्ष पूर्व आए फायर स्टेशन को आजतक सही दिशा नही मिल पायी है. फायर स्टेशन मे दो अग्निशमन गाड़ी मौजूद है. बावजूद गाड़ी को चलाने के लिए एक भी ड्राइवर नही है. फायर स्टेशन के गार्ड को रहने तक की कोई समुचित व्यवस्था नही है. विभाग के गार्ड आज भी मवेशी सेड मे किसी प्रकार अपनी जिंदगी को काटने पर मजबूर है.
विभाग की क्या है परेशानी
जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2011 को फायर स्टेशन उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय मे कार्यरत हुआ था. उस समय अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के लिए पानी की भी कोई ब्यवस्था नही था. लगभग एक वर्ष तक किसी गड्ढे के सहारे पर आग बुझाने का प्रयास जारी रहा. इसके बाद उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यालय कैंपस मे लगे पीएचईडी विभाग के पानी टंकी से पानी की ब्यवस्था की गई. लेकिन पाच वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक विभाग के गार्ड को रहने खाने की समुचित व्यवस्था नही की जा सकी है. अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी के सहयोग से विभाग के गार्ड को मवेशी शेड उदाकिशुनगंज मे रहने की व्यवस्था की गई है. अब सवाल यह भी है कि मवेशी शेड मवेशी के इलाज के लिए बनाया गया है,
या फिर अग्निशमन विभाग के गार्ड के रहने के लिए है. सबसे बड़ी बात यह है कि फायर स्टेशन को दो अग्निशमन गाड़ी मौजूद है. जिसमे एक गाड़ी पांच हजार लीटर क्षमता की है तो दूसरी पच्चीस सो लीटर क्षमता की है. बड़ी गाड़ी का डिलेवरी हॉज पूर्णतः खराब है.
इधर चार डिलेवरी हाज विभाग द्वारा मुहैया कराया गया है. जो बिना केपलींग बांधे स्थिति मे है. जबकि उदाकिशुनगंज फायदा स्टेशन को हॉज मे केपलिंग बांधने की कोई व्यवस्था नही है. यहा अग्निशमन गाड़ी को चलाने के लिए एक भी ड्राइवर नही है. गाड़ी को अग्निशमन प्रभारी ददन कुमार सिंह के द्वारा चलाया जा रहा है.
केपलिंग बांधने की नहीं है व्यवस्था: 27 अप्रैल 2016 से आज तक अग्निशमन विभाग को कोई समुचित ब्यवस्था उपलब्ध नही कराया गया है. यहां न तो गाड़ी को चलाने के लिए ड्राइवर है और न ही रहने की कोई समुचित व्यवस्था ही है. बड़ी गाड़ी का डिलेवरी हाज पूर्णतः खराब है. विभाग से बिना केपलींग बांधे 60 मीटर का डिलेवरी हॉज मुहैया करा दिया गया है. जबकि यहा केपलिंग बांधने की कोई ब्यवस्था नही है.
क्या कहते है पदाधिकारी
अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज मुकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय केंपस मे अग्निशमन विभाग के लिए भवन बनाये जाने की बात चल रही है. तब तक के लिए अस्थायी रूप से अग्निशमन विभाग के गार्ड को जिला पदाधिकारी एवं मेरे सहयोग से मवेशी शेड मे रहने की व्यवस्था की गयी है.
