सदर एसडीएम की पहल पर अनशन समाप्त

मधेपुरा : कुमारखंड प्रखंड के इसराईन बेला पंचायत के वार्ड संख्या दो एवं तीन में मतदान केंद्र संख्या 247 व 248को आयोग के दिशा निर्दश के अनुरूप दो किलो मीटर के अंदर करने की मांग को लेकर समाहरणालय के समक्ष जारी अनशन गुरूवार को डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम द्वारा वार्ता कर समाप्त् कराया […]

मधेपुरा : कुमारखंड प्रखंड के इसराईन बेला पंचायत के वार्ड संख्या दो एवं तीन में मतदान केंद्र संख्या 247 व 248को आयोग के दिशा निर्दश के अनुरूप दो किलो मीटर के अंदर करने की मांग को लेकर समाहरणालय के समक्ष जारी अनशन गुरूवार को डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम द्वारा वार्ता कर समाप्त् कराया गया. सदर एसडीएम संजय कुमार निराला ने कहा कि चुनाव आयोग के पास मामला व जांच रिर्पोट भेजी जा रही है.

बूथ के स्थान का निर्धारण आयोग से मिले निर्देश के अनुरूप किया जायेगा. हलांकि अनशन के दूसरे दिन कई राजनीतिक दल इसके समर्थन में आगे आ गये थे. कुमारखंड प्रखंड के इसराईन बेला पंचायत के वार्ड संख्या तीन में मतदान केंद्र संख्या 247 व 248 के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देश की अवहेलना को लेकर बुधवार से अनशन व धरना पर बैठे मतदाता का समर्थन कई दलों ने किया. धरने के समर्थन में हम, कांग्रेस, व भाजपा के कई नेता खुलकर आगे आ गये. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव धरनास्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठे मतदाताओं से मुलाकात कर पंचायती राज्य पदाधिकारी पर जांच रिर्पोट किसी के दबाब में नहीं भेजने का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >